Wednesday, March 4, 2026

किसान कल्याण वर्ष 2026 : ट्रैक्टर–मोटरसाइकिल रैली को विधायक और कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

सेवाजोहार (डिंडोरी):- मध्यप्रदेश शासन द्वारा घोषित “किसान कल्याण वर्ष 2026” के अंतर्गत प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को जिले में ट्रैक्टर–मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया।
रैली को शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक ओमप्रकाश धुर्वे स्वयं ट्रैक्टर चलाकर रैली का नेतृत्व करते नजर आए, जिससे किसानों में उत्साह का संचार हुआ और सकारात्मक संदेश गया। रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर चंद्रविजय महाविद्यालय तक निकाली गई।
रैली का मुख्य उद्देश्य किसानों तक शासन की विभिन्न कृषि एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाना, आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना तथा किसानों के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु अनुकूल वातावरण का निर्माण करना रहा।
इसी क्रम में जिले के सभी विकासखंडों में भी संबंधित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में ट्रैक्टर-मोटरसाइकिल रैलियों का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि इस प्रकार की पहल किसानों के कल्याण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे किसानों को नवीन कृषि तकनीकों एवं शासन की योजनाओं की जानकारी मिलेगी, जिससे उनकी आय बढ़ेगी और जीवन स्तर में सुधार होगा।
रैली में अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, एसडीएम डिंडौरी भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर वैधनाथ वासनिक, कृषि उपसंचालक अभिलाषा चौरसिया, आत्मा परियोजना की नेहा धूरिया, महेश धुमकेती, सुशील राय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे