Wednesday, March 4, 2026

अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों का निराकरण,कलेक्टर और विधायक ने 33 आश्रितों को प्रदान किया नियुक्ति आदेश पत्र

सेवाजोहार (डिंडोरी):– कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन उपरांत विभिन्न विभागों में लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस क्रम में 30 जनवरी को कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित “दिशा” की बैठक के दौरान सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, डिंडौरी विधायक ओमकार सिंह मरकाम के द्वारा मीटिंग के दौरान कुछ अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए थे और कुछ नियुक्ति पत्र दिनांक 02 फरवरी 2026 को समय सीमा की बैठक के दौरान शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की उपस्थिति में अब तक कुल 33 पात्र अभ्यर्थियों को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ प्रदान करते हुए नियुक्ति आदेश पत्र वितरित किए गए।
सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने बताया कि नियुक्ति पत्र में 7 आवेदकों को सहायक ग्रेड-3 के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जिसमें  लखन सिंह मरकाम, राजकुमारी सैयाम, आशा मिश्रा, आदित्य उइके, पुष्पराज नेवती,  भूपेन्द्र सिंह ठाकुर एवं कु. ईशा बनवासी शामिल रहे। साथ ही 1 आवेदक  हिमेन्द्र वर्मन को प्राथमिक शिक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति आदेश प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त 25 आवेदकों को नियमित चतुर्थ श्रेणी के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। वहीं स्वर्गीय रंजीत तोतडिया, जो दैनिक वेतन भोगी के पद पर कार्यरत रहते हुए दिवंगत हुए थे, उनके नामांकित परिजन श्री विनय मरावी को शासन के अनुकंपा नियुक्ति नियमों के अंतर्गत 2.00 लाख रुपये की अनुकंपा अनुदान राशि की स्वीकृति पत्र प्रदान कर दिवंगत शासकीय सेवक के परिवार को लाभान्वित किया गया।
शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान कहा कि “मेरे सार्वजनिक जीवन में यह पहला अवसर है जब एक साथ 33 पात्र अभ्यर्थियों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। यह जिला प्रशासन की एक अत्यंत सकारात्मक एवं सराहनीय पहल है। मैं कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने जरूरतमंद परिवारों के प्रति मानवता, संवेदना और संवेदनशीलता के साथ यह साकारात्मक कार्य किया है।” नियुक्ति आदेश प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान अपर कलेक्टर जेपी यादव, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत  पंकज जैन, एसडीएम शहपुरा  ऐश्वर्य वर्मा, एसडीएम बजाग  रामबाबू देवांगन, एसडीएम डिंडौरी  भारती मेरावी, डिप्टी कलेक्टर  वैधनाथ वासनिक, डिप्टी कलेक्टर प्रियांशी जैन, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग राजेन्द्र कुमार जाटव सहित अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे