Wednesday, February 11, 2026

एमपी ऑनलाइन / किराना दुकान में हुई चोरी का खुलासा, आरोपी माल मशरूका सहित गिरफ्तार

सेवाजोहार (डिंडोरी): जिले के थाना शाहपुर क्षेत्र में एमपी ऑनलाइन एवं किराना दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी गए माल मशरूका सहित गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 22.11.2025 को फरियादी रामस्वरूप यादव पिता अमरलाल, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम गनेशपुर थाना शाहपुर जिला डिंडोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21.11.2025 की दरमियानी रात अज्ञात चोर ने उनकी एमपी ऑनलाइन/किराना दुकान का ताला तोड़कर एक लैपटॉप, एक मोबाइल एवं नगदी सहित कुल लगभग 70,000 रुपये की चोरी कर ली। उक्त शिकायत पर थाना शाहपुर में अपराध क्रमांक 349/25 धारा 331(4), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों के त्वरित निराकरण के संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा के निर्देशन एवं एसडीओपी अजय तिवारी के मार्गदर्शन में थाना शाहपुर पुलिस ने सघन पतासाजी शुरू की।
मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी जांच के आधार पर दिनांक 11.02.2026 को आरोपी रवि उर्फ छोटू मरावी पिता मायाराम मरावी, उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम फडकी थाना शाहपुर जिला डिंडोरी को चोरी गए माल मशरूका सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस सराहनीय कार्यवाही में थाना शाहपुर प्रभारी निरीक्षक केवल सिंह परते, सउनि रामप्रसाद यादव, प्रधान आरक्षक 144 कोदूराम जोगी एवं आरक्षक 95 भुनेश्वर उरैती की विशेष भूमिका रही।
जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे