Monday, February 16, 2026

डिंडोरी में 32 वर्ष बाद मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज का ऐतिहासिक आगमन, भव्य अगवानी की तैयारियाँ

सेवाजोहार (डिंडोरी):- धर्म नगरी डिंडोरी के लिए आज का दिन अत्यंत ऐतिहासिक और पुण्यदायी अवसर लेकर आया है। पूरे 32 वर्ष पश्चात गुणायतन प्रणेता, विश्व प्रसिद्ध भावना योग प्रवर्तक परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रमाण सागर जी महाराज का ससंघ डिंडोरी में मंगल आगमन हो रहा है। इस अवसर पर सकल जैन समाज सहित समस्त डिंडोरी वासियों में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है।

महाराज श्री की मंगल अगवानी के लिए आज मंगलवार को शाम 4 बजे कॉलेज तिराहा पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया है। सकल जैन समाज ने सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

अगवानी के उपरांत शंका समाधान कार्यक्रम का लाइव प्रसारण मीनाक्षी गार्डन से किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु धर्म लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

इसके अतिरिक्त दिनांक 18 तरीक को प्रातः 7 बजे भावना योग कार्यक्रम विद्या श्री साड़ीज के सामने मीनाक्षी गार्डन में संपन्न होगा। बताया जाता है कि मुनि श्री द्वारा प्रवर्तित भावना योग के माध्यम से अनेक लोगों को मानसिक तनाव, अनिद्रा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर एवं अन्य मनोदैहिक (साइकोसोमैटिक) बीमारियों में राहत का अनुभव हुआ है। साधकों का मानना है कि नियमित भावना योग अभ्यास से सकारात्मक सोच, आत्मबल और मानसिक शांति में वृद्धि होती है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।

हालांकि यह आध्यात्मिक एवं मानसिक साधना की पद्धति है, इसे चिकित्सकीय उपचार का विकल्प नहीं बल्कि सहायक साधन के रूप में अपनाने की सलाह दी जाती है।

नगर में मुनि श्री के आगमन को लेकर व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। सकल जैन समाज द्वारा स्वागत द्वार, सजावट और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डिंडोरी की पावन धरा एक बार पुनः धर्ममय वातावरण में सराबोर होने जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे