Monday, February 16, 2026

मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने दी कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को शुभकामनाए

सेवाजोहार (डिंडोरी):- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा दसवीं की वार्षिक परीक्षाएं दिनांक 17/02/2026 ,मंगलवार से प्रारंभ होने जा रही है जिसके लिए विद्यालय के प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को आशीर्वाद दिया एवं उनके उत्साह को बढ़ाया प्राचार्य  से बात चित के दौरान उन्होंने बताया कि इस विद्यालय में विद्यार्थियों को अध्ययन करते लग -भग 12 से 14 व कुछ विद्यार्थियों को 15 वर्ष भी हो रहे है और अब यह समय खुद को साबित करने का है ।विद्यार्थियों का कहना था कि वह काफी सहमे हुए है उन्हें परीक्षा का भय बना हुआ है लेकिन प्राचार्य ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि यह समय मेहनत और समर्पण का है और हम जानते हैं कि आप अपनी योग्यता और मेहनत का बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।अपना आत्मविश्वास बनाए रखें और सकारात्मक सोच के साथ प्रश्न पत्र हल करें।हमें आशा व उम्मीद है कि आप सभी इस चुनौती का डट कर सामना करेंगे और अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे।


अंत में सभी शिक्षकों ने अपनी ओर से शुभकामनाएं दी एवं विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि वह बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

“लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे