सेवाजोहार (डिंडोरी):- लोकसभा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते 01 अक्टूबर 2026 को डिंडौरी जिले के प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री कुलस्ते प्रातः 9:30 बजे डिंडौरी स्थित माँ शारदा टेकरी नमो वाटिका पहुंचेंगे, जहां 250 पौधों का वृक्षारोपण करेंगे। इस दौरान वे शारदा आजीविका स्व-सहायता समूह की बहनों से संवाद कर उनका सम्मान भी करेंगे।
सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते प्रातः 11:00 बजे कारोपानी स्थित हस्तकरघा उद्योग का भ्रमण करेंगे तथा वहां कार्यरत स्व-सहायता समूह की बहनों से संवाद करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे बजाग पहुंचेंगे तथा जिले के विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे शाम 5:00 बजे अपने गृह ग्राम जेवरा, जिला मंडला के लिए प्रस्थान करेंगे।
लोकसभा सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते 01 अक्टूबर को डिंडौरी प्रवास पर रहेंगे, नमो वाटिका में करेंगे 250 पौधों का रोपण
Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news