नवनियुक्त जिला संगठन प्रभारी कमल प्रताप सिंह का प्रथम जिला आगमन पर हुआ भव्य स्वागत।
सेवाजोहार(डिंडोरी):- भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यालय डिंडोरी में जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। भाजपा जिला संगठन डिंडोरी के जिला प्रभारी कमल प्रताप सिंह की नियुक्ति होने के बाद डिंडोरी प्रथम जिला आगमन पर जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण जनप्रतिनिधि ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। सर्व प्रथम अतिथियो ने भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय , डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया।
बैठक में जिले के भाजपा संगठन प्रभारी कमल प्रताप सिंह ने जिले के सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ता गण मण्डल अध्यक्षो व प्रभारियों से वन टू वन चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
संगठन को मजबूत करने आया हूं- कमल प्रताप
जिला संगठन प्रभारी कमल प्रताप ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं यहाँ संगठन को मजबूत करने और आप सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग आया हूं। मेरा महीने में तीन , चार बार जिले का प्रवास रहेगा, ताकि समन्वय बढ़े और कमजोर बूथ की कर्मियो को दूर किया जा सके। प्रत्येक कार्य की समीक्षा हो बूथ स्तर पर काम की समीक्षा के लिए मंडल अध्यक्ष और जिला प्रभारी की उपस्थिति अनिवार्य होना चाहिए। संगठन की जिम्मेदारी को पूरी ताकत और ईमानदारी से निभाने का समय है। हम मिलकर मंडल स्तर तक जाकर कमजोर बूथ और शक्ति केंद्रों को मजबूत करने का काम करेंगे।
भाजपा राष्ट्रीय मंत्री एवं शहपुरा क्षेत्र के लाडले विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 में विकसित भारत का लक्ष्य पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। भारत दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था से तीसरी और फिर पहली अर्थव्यवस्था बनेगा। ये सपना पूरा करने वाले हम सब कार्यकर्ता होंगे। साथ ही बूथ स्तर की समिति का सत्यापन जल्द से जल्द हो
भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने भाजपा का मजबूत संगठन की बात करते हुए जिला का संपूर्ण व्रत रखा और आजीवन सहयोग की राशि जल्द से जल्द एकत्रित करने को कहा साथ ही जिला भाजपा के सभी कार्यक्रमो की रूपरेखा रखी तथा आगामी होने वाले कार्यक्रमो के बारे में विस्तार से बताया तथा सभी कार्यक्रमो को जमीनी स्तर पर उतारने का आव्हान किया। मंच का संचालन जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर ने किया पंजीयन करता दीपका भारद्वाज , रजनी मंदे का सहयोग रहा
ये रहे मंचासीन:- इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय मंत्री शहपुरा क्षेत्र के लाडले विधायक ओमप्रकाश धुर्वे भाजपा संगठन के जिला प्रभारी कमल प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया पूर्व महामंत्री राजेंद्र पाठक पूर्व विधायक डी सी उरेती जिला महामंत्री सुधीर दत्त तिवारी, बद्री प्रसाद साहू ,भाजपा जिला उपाअध्यक्ष राजेंद्र दुबे संतोष साहू, शोभित मरावी, महेश धूमकेतु, कार्यालय मंत्री पवन शर्मा जिला मंत्री नरबदिया मरकाम , सपना जैन, मालती तिवारी, गणेश सोनवानी, गजेंद्र करचाम ललिता धुर्वे, आई टी संयोजक राहुल पांडे जिला पंचायत उपाअध्यक्ष अंजू व्यवहार, जिला पंचायत सदस्य प्रीटम मरावी हेमवती राजपूत हीरा परस्ते सह कोशा अध्यक्ष अरविन्द तिवारी स्वेता जैन, परसराम नागेश राकेश परस्ते जितेंद्र चंदेल मंडल अध्यक्ष आशीष वेस, सुदामा बर्मन, अनिल साहू, शिवराम राजपूत, हीरेंद्र मरावी आकाश नामदेव धनेश धन्यजय राजेंद्र तिवारी सुरेश नायक रोहित मरकाम दिलीप झरिया रामस्वरूप साहू आत्म सिंह धुर्वे बाबू लाल बंजारा व आपेक्षित श्रेणी के सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।