दिनांक 19/02/2026,गुरुवार को विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थीयो को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मान।
सेवाजोहार (डिंडोरी):- विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि सत्र (2025- 26) में विद्यार्थियों ने लग भग 15 गतिविधियों में भाग लिया है जो कि विद्यालय द्वारा आयोजित कराई गई थी जिसके कुछ परिणाम आज घोषित किए गए जिसमें रंगोली प्रतियोगिता,चित्रकला प्रतियोगिता,गिफ्ट पैकिंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता,नारा लेखन प्रतियोगिता,टैलेंट शो जैसे अन्य गतिविधियों के प्रमाण पत्र वितरित किए गए जिससे विद्यार्थियों में बहुत ही उत्साह नजर आया साथ ही साथ विद्यालय में चार दल है लाल सदन ,नीला सदन,पीला सदन व हरा सदन जिसके लिए कुछ विद्यार्थियों को उसकी देख रेख के लिए चुना जाता है एवं साल भर वह विभिन्न प्रकार की सजावट उसमें करते है जिसमें प्रथम स्थान पिला सदन ,द्वितीय नीला सदन एवं तृतीय लाल सदन रहा है।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों को ढेर सारा आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप सभी इस विद्यालय के गौरव है और हमें गर्व है कि हम इतने सारे कलाकारों को शिक्षा प्रदान कर रहे है जो कि आने वाले भविष्य को साकार करेंगे।
अंत में विद्यालय के बैंड दल को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें तनिष्क बघेल, सूर्यांश सिंह, इनोसेंट, शिकांत,विपिन यादव,नमन पाराशर,युग बर्मन,सत्यम परस्ते,धीरेन्द्र नंदा, शुभ ताम्रकार शामिल थे सभी सभी विद्यार्थी बहुत उत्साह से भरपूर एवं खुश नज़र आए। सभी ने विद्यालय के प्राचार्य महोदय को धन्यवाद दिया।