Saturday, February 21, 2026

अवैध खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 4 वाहन जब्त, ओवरलोड गिट्टी और रेत परिवहन पर कसा शिकंजा

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई तेज कर दी है। जिला कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खनिज विभाग की टीम ने दो दिनों में चार वाहनों को जब्त किया है।
20 फरवरी 2026 को ग्राम गाड़ासरई, तहसील बजाग, थाना गाड़ासरई क्षेत्र में खनिज विभाग ने दबिश दी। जांच के दौरान एक ट्रैक्टर (MP52AA3070) और दो हाइवा (CG10BG2212 एवं CG31B6419) ओवरलोड गिट्टी का परिवहन करते पकड़े गए। संबंधित वाहनों को जब्त कर थाना गाड़ासरई में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया। वाहन मालिक रतन गुप्ता बताए जा रहे हैं।
इसके अगले दिन 21 फरवरी 2026 को एक बिना नंबर का स्वराज ट्रैक्टर अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया। उक्त वाहन को जब्त कर थाना बजाग में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया है।
खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी प्रकरणों में खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। संबंधित मामलों को न्यायालय कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे