Sunday, February 22, 2026

सीएम हेल्पलाइन : रेवेन्यू ग्रेडिंग ग्रुप-बी में डिंडौरी जिले को मिला प्रदेश में तीसरा स्थान

सेवाजोहार (डिंडोरी):- सीएम हेल्पलाइन की रेवेन्यू ग्रेडिंग ग्रुप-बी श्रेणी में डिंडौरी जिले ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जिले की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने समस्त राजस्व अमले को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

कलेक्टर ने कहा कि यह सफलता अधिकारियों एवं मैदानी अमले की सतत मेहनत, बेहतर मॉनिटरिंग तथा समय-सीमा में शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण का परिणाम है। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इसी तरह संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते रहें, ताकि जिले की रैंकिंग में और अधिक सुधार हो सके।

उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन शासन की महत्वपूर्ण जनहितैषी व्यवस्था है, जिसके माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाता है। इसमें बेहतर प्रदर्शन प्रशासन की कार्यप्रणाली और आमजन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे