Monday, March 9, 2026

महिला दिवस पर कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया का वन स्टॉप सेंटर (सखी) का औचक निरीक्षण

सेवाजोहार (डिंडोरी):-  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी के अवसर पर कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने वन स्टॉप सेंटर (सखी) डिंडोरी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था तथा संचालित सेवाओं का बारीकी से अवलोकन किया।
कलेक्टर ने 181 महिला हेल्पलाइन कक्ष, परामर्श कक्ष, आश्रय कक्ष एवं भंडारण कक्ष का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान आश्रय कक्ष में अस्थायी रूप से रह रही एक महिला से भी कलेक्टर ने बातचीत की। पूछताछ के दौरान महिला अपने निवास का स्पष्ट पता बताने में असमर्थ रही, हालांकि बातचीत में उसने बेगूसराय (बिहार) का उल्लेख किया। इस संबंध में वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से महिला की पहचान सुनिश्चित करने और उसके परिजनों का पता लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।
कलेक्टर अंजू पवन भदोरिया ने वन स्टॉप सेंटर की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ रंग पंचमी का पर्व भी मनाया और सभी को शुभकामनाएं दीं।
निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी श्याम सिंगौर, जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग, हॉस्टल अधीक्षक, वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सविता धार्वे सहित वन स्टॉप सेंटर का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे