Monday, March 9, 2026

सीएमओ ने शहर के बड़े बकायेदारों पर ध्यान देने के निर्देश दिए,लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी

नगर में बिना अनुमति बन रहीं बहुमंजिला इमारतों पर कार्रवाई के निर्देश, राजस्व वसूली तेज करने के आदेश

सेवाजोहार (डिंडोरी):- शहर में बिना अनुमति बन रही 4-5 मंजिला इमारतों को लेकर प्रकाशित समाचार को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमित तिवारी ने स्पष्ट किया है कि नियमों को दरकिनार कर किए जा रहे निर्माण कार्यों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इसी क्रम में सीएमओ अमित तिवारी ने राजस्व वसूली की प्रगति को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने लंबित राजस्व की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वसूली की प्रक्रिया को तेज किया जाए और सभी बकायेदारों से समय पर राजस्व जमा कराया जाए।
सीएमओ तिवारी ने विशेष रूप से शहर के बड़े बकायेदारों पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में संचालित सभी दुकानें, होटल, बारातघर, विद्यालय और अन्य बड़े प्रतिष्ठानों से तत्काल राजस्व वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी बकायेदार निर्धारित समय में राजस्व जमा नहीं करता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि मार्च माह के भीतर सभी लंबित राजस्व वसूली को हर हाल में पूरा किया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में त्वरित सर्वेक्षण कर बकायेदारों को नोटिस जारी करने और विशेष अभियान चलाकर राजस्व वसूली करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी का कहना है कि अवैध निर्माण और राजस्व बकाया दोनों ही मामलों में सख्ती बरती जाएगी, ताकि शहर में नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे