Tuesday, March 10, 2026

मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिंडौरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सेवाजोहार (डिंडोरी):- प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिंडौरी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की सभी महिला शिक्षिकाएं, दीदी एवं कर्मचारी उपस्थित रहीं। यह विद्यालय के लिए गर्व की बात है कि यहां का अधिकांश शिक्षण कार्य महिला शिक्षिकाओं द्वारा ही संभाला जा रहा है, जो विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी प्रदान कर रही हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत महिला शिक्षिकाओं के तिलक वंदन और पुष्प स्वागत के साथ की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण तथा अन्य कर्मचारियों ने महिलाओं के सम्मान में कविताएं, गीत और नृत्य प्रस्तुत किए, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और उल्लास से भर गया।


इसके बाद महिला शिक्षिकाओं के साथ केक कटिंग कर खुशियां साझा की गईं। साथ ही महिलाओं के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिला समाज की शक्ति और प्रेरणा का स्रोत है। वह एक साथ कई भूमिकाएं निभाती है—कभी मां, कभी बहन, तो कभी मार्गदर्शक बनकर परिवार और समाज को दिशा देती है।
अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी महिला शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि वे इसी तरह एकजुट होकर संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे