Wednesday, March 11, 2026

माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर की 4 छात्राओं ने JEE (MAIN) 2026 में पाई सफलता, जिले का नाम किया रोशन

सेवाजोहार (डिंडोरी):- माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर डिंडौरी की चार छात्राओं ने JEE (MAIN) 2026 परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। प्राचार्य द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सत्र 2025-26 में अध्ययनरत गणित संकाय की इन छात्राओं ने कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह उपलब्धि प्राप्त की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा सिलोचना (ग्राम पायली, मेंहदवानी) ने 59 प्रतिशत, गंगोत्री तेकाम (ग्राम सूरजपुरा, शहपुरा) ने 57 प्रतिशत, सुप्रिया मरावी (ग्राम माधोपुर, रहंगी) ने 45 प्रतिशत तथा आरती मरावी (ग्राम चांदकिकरिया, समनापुर) ने 33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की है
छात्राओं की इस उल्लेखनीय सफलता पर कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल की बेटियों की यह उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणादायक है। कलेक्टर ने छात्राओं की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना भी की।
वहीं विद्यालय की प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई है कि ये छात्राएं आगे भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे