Sunday, November 22, 2026

धूमधाम से संपन्न हुआ मदर टेरेसा स्कूल का भव्य कार्निवल, विद्यार्थियों की प्रतिभाओं ने मोहा मन

सेवाजोहार(डिंडोरी):- मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिंडौरी द्वारा आयोजित भव्य कार्निवल उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, स्वादिष्ट व्यंजनों, मनोरंजक खेलों और विद्यार्थियों की रचनात्मक कलाकृतियों ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम की थीम “एक शानदार शाम, विद्यार्थियों के नाम” रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के पारंपरिक स्वागत और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर एवं बैज पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। नृत्य प्रस्तुतियों के साथ अतिथियों को मंच तक ले जाया गया। विद्यालय के प्राचार्य ने पौधे भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपक चौकसे उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, विद्यार्थी, अभिभावक और अन्य विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने भी सहभागिता की।

कार्निवल में नन्हे विद्यार्थियों की मनमोहक वेलकम डांस प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, खेल गतिविधियों और रचनात्मक प्रदर्शनों ने उनकी प्रतिभा एवं आत्मविश्वास को मंच प्रदान किया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। कार्निवल ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ रचनात्मकता, सहभागिता और आपसी समन्वय का अवसर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे