Wednesday, March 11, 2026

महिला की हत्या और बेटी से दुष्कर्म के आरोपी देवेंद्र चौधरी को शहपुरा पुलिस ने कटनी से किया गिरफ्तार

सेवाजोहार (डिंडौरी):- जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या और दुष्कर्म मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी 2026 को प्रार्थी ने थाना शहपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी बहन  के साथ छोटू उर्फ देवेंद्र चौधरी ने मारपीट की, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। वहीं हरिओम चौधरी ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी।
इस मामले में थाना शहपुरा पुलिस ने अपराध क्रमांक 89/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण कायम किया।
इसी दौरान एक और गंभीर मामला सामने आया, जिसमें प्रार्थी ने अपनी 14 वर्षीय भांजी के साथ हरिओम चौधरी द्वारा दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में अपराध क्रमांक 88/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने लगातार तलाश करते हुए 4 मार्च 2026 को आरोपी छोटू उर्फ देवेंद्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि दूसरा आरोपी हरिओम चौधरी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी शहपुरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनुराग जामदार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कई स्थानों पर दबिश दी गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इनाम की घोषणा भी की गई थी।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आखिरकार आरोपी हरिओम चौधरी को कटनी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने इस जघन्य घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त सामग्री और खून से सने कपड़े भी जब्त किए हैं।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अनुराग जामदार, उप निरीक्षक ताकेश्वरी मरकाम, सहायक उप निरीक्षक बिपिन जोशी सहित पुलिस टीम और साइबर सेल के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे