Wednesday, March 11, 2026

कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर का जिला शिक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

सेवाजोहार (डिंडोरी):- कलेक्टर अंजू भदौरिया के निर्देशन में जिले के शासकीय कार्यालयों में अनुशासन, समयपालन एवं कार्यों की नियमितता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से निरीक्षण की कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी क्रम में अपर कलेक्टर  जे.पी. यादव द्वारा बुधवार को प्रातः 10:38 बजे कार्यालय जिला शिक्षा केन्द्र, डिंडौरी का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय में  एस.के. मिश्रा (एकाउंटेंट) एवं  किशन बड़कड़े (भृत्य) उपस्थित पाए गए, जबकि  मावन कुमार गंगभिए (लेखा अधिकारी), प्रमिला मिश्रा ए.पी.सी. (E&R),  अमित गोलिया ए.पी.सी. (A),  वी.के. मिश्रा (ए.ई.), अनुराग पटेल (प्रोग्रामर), डी.के. पटेल (एकाउंटेंट), सुखनंद ठाकुर प्रभारी ए.पी.सी. (IED) तथा शैलेश कुमार जैन (माध्यमिक शिक्षक) निरीक्षण के समय कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए।
बिना अनुमति एवं अनाधिकृत अनुपस्थिति को पदीय दायित्वों के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही मानते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 का उल्लंघन पाया गया है। इस संबंध में मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 तथा मध्यप्रदेश संविदा सेवा शर्तों के अंतर्गत संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जारी नोटिस में निर्देशित किया गया है कि संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी नोटिस प्राप्ति की तिथि से 07 दिवस के भीतर अपना जवाब/स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें, अन्यथा नियमानुसार एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर अंजू भदौरिया ने जिले के सभी कार्यालय प्रमुखों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि कार्यालयीन कार्यों में अनुशासन, समयपालन एवं जवाबदेही सुनिश्चित करें तथा निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें, जिससे आमजन को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं प्रदान की जा सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे