सेवाजोहार (डिंडोरी):- मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिला में एक पिकअप वाहन जिसमें क्षमता से अधिक लोग सवार से वह अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप वाहन के पलटने से चीख पुकार मच गई,घटना सारसताल की बताई का रही है,वही सूचना मिलने पर 108 वाहन मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं। 108 वाहन के स्टाफ में मिथुन झारिया- पायलट,दुर्गेश बघेल – पायलट ,ओमप्रकाश- पायलट,गजेंद्र झरिया – पायलट,प्रेमसंकर – ईएमटी,नागेंद्र ठाकुर – ईएमटी शामिल रहे।
जानकारी के मुताबिक सभी लोग अनूपपुर जिला के सांझ टोला से डिंडोरी जिला के घुसिया चौक बरहों कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकले थे तभी सारसताल के जंगलों में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में संभावित लगभग एक दर्जन लोगों को चोटें आई है जिन्हें डिंडोरी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।