Friday, March 13, 2026

रात्रि में मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा गया, चालक मौके से फरार – अमरपुर चौकी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सेवाजोहार (डिंडौरी):– जिले के अमरपुर क्षेत्र में पुलिस ने मवेशियों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आईसर ट्रक को पकड़ा है। ट्रक में 13 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रक को पकड़कर मवेशियों को सुरक्षित कराया, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात्रि चौकी अमरपुर क्षेत्र में कुछ ग्रामीणों को एक संदिग्ध ट्रक की गतिविधियां दिखाई दीं। ट्रक में मवेशियों को बेहद अमानवीय तरीके से बांधकर और ठूंसकर ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल चौकी अमरपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से ट्रक को घेरकर रोक लिया।
पुलिस द्वारा जब ट्रक की जांच की गई तो उसमें 13 मवेशियों को क्रूरता पूर्वक भरा हुआ पाया गया। कई मवेशी बेहद संकरे स्थान में बंधे हुए थे और उनकी हालत भी ठीक नहीं थी। पुलिस को देखते ही ट्रक चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेते हुए सभी मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला और उन्हें उचित स्थान पर भेजने की व्यवस्था की। साथ ही अज्ञात चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
चौकी अमरपुर पुलिस द्वारा बताया गया कि फरार आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और ट्रक के पंजीयन के आधार पर उसके मालिक तथा अन्य संबंधित लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मवेशियों की अवैध तस्करी और क्रूरता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो मवेशियों के साथ बड़ी क्रूरता हो सकती थी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे