Saturday, March 14, 2026

अवैध वसूली के विरोध में एबीवीपी छात्र संगठन ने पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन

सेवाजोहार (डिंडोरी):– जिले में कुछ तथाकथित खाकी वर्दीधारियों द्वारा अवैध वसूली किए जाने को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
एबीवीपी के छात्र नेताओं ने आरोप लगाया कि जिले के कुछ थाना क्षेत्रों में पुलिस विभाग के कुछ कर्मचारी आम नागरिकों, वाहन चालकों और व्यापारियों से अवैध रूप से धन की वसूली कर रहे हैं। संगठन का कहना है कि इस तरह की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जिससे आम जनता में भय और असंतोष का माहौल बनता जा रहा है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि कई स्थानों पर वाहन चालकों को बिना किसी वैधानिक कारण के रोककर अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है और उनसे पैसे की मांग की जाती है। वहीं छात्राओं को भी नियमों के विरुद्ध रोकने की शिकायतें सामने आई हैं।
एबीवीपी पदाधिकारियों ने बताया कि कुछ दिन पहले यातायात पुलिस द्वारा एक स्कूल के छोटे-छोटे विद्यार्थियों को वाहन सहित थाने ले जाने की घटना भी सामने आई थी, जिसे संगठन ने पुलिस कर्मियों की मनमानी बताया। उनका कहना है कि इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है और पुलिस की छवि भी प्रभावित हो रही है।
विद्यार्थी परिषद ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता और विद्यार्थियों का पुलिस प्रशासन पर विश्वास बना रहे।
इस दौरान जिला संयोजक गोकुल ठाकुर, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण परमार, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रीति मरकाम सहित विद्यार्थी परिषद के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे