Saturday, March 14, 2026

लगातार दूसरे दिन शहपुरा में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घरेलू गैस के दुरुपयोग पर सख्ती

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर अब प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम लगातार दूसरे दिन भी मैदान में उतरी और शहपुरा नगर में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए दो प्रतिष्ठानों से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। इतने दिनों से खाद्य विभाग की मेहरबानी से शहपुरा के कई होटलों और ढाबों में घरेलू गैस सिलेंडर धड़ल्ले से उपयोग किए जा रहे थे,लेकिन कलेक्टर की सख्ती के बाद खाद्य विभाग नींद से जागा और कारवाई शुरू की है।

जानकारी के अनुसार सहायक आपूर्ति अधिकारी जयंत असराटी द्वारा शहपुरा नगरीय क्षेत्र में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान शहीद स्मारक के पास संचालित राम जोधपुर मिष्ठान भंडार में दो घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों में करते हुए पाया गया। नियमों के उल्लंघन पर तत्काल दोनों सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया।
इसी क्रम में मुड़की, शहपुरा स्थित प्रेम ढाबा का भी निरीक्षण किया गया, जहां एक घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यवसायिक रूप से भोजन बनाने में किया जा रहा था। टीम ने मौके पर ही सिलेंडर जब्त करते हुए ढाबा संचालक के खिलाफ कार्रवाई की।
खाद्य विभाग ने दोनों होटल संचालकों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। अधिकारियों का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर आम जनता की जरूरतों के लिए होते हैं, उनका व्यवसायिक उपयोग करना नियमों का खुला उल्लंघन है।
खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी ऐसे प्रतिष्ठानों पर सघन जांच और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे