Monday, March 16, 2026

विद्यालय मदर टेरेसा में उत्साह और उमंग के साथ सत्र 2025-26 का हुआ समापन

सेवाजोहार (डिंडोरी):- मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिंडौरी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का समापन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी तथा समस्त कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, उत्साह और विद्यालय के प्रति उनके स्नेह की झलक साफ दिखाई दी।


कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य के स्वागत से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों को सत्र के अंतिम पड़ाव तक सफलतापूर्वक पहुंचने पर बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नाटक, नृत्य, कविता और गायन जैसी शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। एक विशेष नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह दर्शाया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से पढ़ाई करने के क्या फायदे हैं और यह भविष्य में उच्च शिक्षा तथा रोजगार के अवसरों के लिए किस प्रकार लाभदायक साबित होता है।


इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग से ही वे अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ पा रहे हैं। उन्होंने विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां प्राप्त शिक्षा और संस्कार उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे और वे भविष्य में विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को सत्र की सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समापन के अवसर पर विद्यार्थियों ने पुष्पों की होली खेलते हुए और सामूहिक नृत्य के साथ इस यादगार दिन को उत्सव में बदल दिया। अंत में सभी विद्यार्थियों को चॉकलेट और बिस्किट वितरित कर स्नेहपूर्वक विदाई दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे