Tuesday, March 17, 2026

डैम घाट पर कलेक्टर का निरीक्षण, सूर्य उपासना दिवस के साथ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले में 19 मार्च को आयोजित होने वाले सूर्य उपासना दिवस को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने डैम घाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थल निरीक्षण किया और कार्यक्रम को भव्य व सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पूरे स्थल का बारीकी से जायजा लेते हुए कहा कि सूर्य उपासना दिवस के अवसर पर ही “जल गंगा संवर्धन अभियान” का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने इस आयोजन को जनभागीदारी से जोड़ते हुए इसे एक प्रेरणादायी एवं जागरूकता आधारित कार्यक्रम बनाने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने नगर पालिका डिंडोरी, शिक्षा विभाग, एनआरएलएम, जनपद पंचायत, आरईएस एवं जिला पंचायत को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण हो सकें।
उन्होंने विशेष रूप से साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, बैठक व्यवस्था, घाट की सुदृढ़ता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाए, ताकि जल संरक्षण के प्रति व्यापक जागरूकता फैल सके।
निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम भारती मेरावी, नायब तहसीलदार शंशाक शेण्डे, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे