Tuesday, March 17, 2026

युवा ऊर्जा का संगम: चंद्रविजय कालेज में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में दिखा दमखम 

भाजपा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे और अध्यक्ष नगर परिषद सुनीता सारस रहे मौजूद
सेवाजोहार (डिंडोरी):- मेरा युवा भारत के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन शासकीय चन्द्रविजय महाविद्यालय डिंडोरी में उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन ने जिले के युवाओं की प्रतिभा, जोश और खेल भावना को एक मंच पर लाकर जीवंत कर दिया।
प्रतियोगिता में बॉलीबाल, खो-खो, गोला फेंक, 100 मीटर एवं 200 मीटर दौड़ जैसी रोमांचक खेल विधाओं का आयोजन किया गया, जिसमें विकासखंड डिंडोरी, बजाग, अमरपुर और समनापुर के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मैदान में प्रतिभागियों का जोश, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन इस बात का प्रमाण रहा कि जिले का युवा वर्ग खेलों में भी नई ऊंचाइयों को छूने के लिए पूरी तरह तैयार है। खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से यह साबित किया कि अवसर मिलने पर वे हर स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।इस अवसर पर भाजपा के शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे और नगर परिषद अध्यक्ष डिंडोरी सुनीता सारस ने प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता सारस, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सारिका नायक, स्मिता बर्मन पार्षद एवं पी.सी. उइके (सहायक प्राध्यापक, सीवी कॉलेज डिंडोरी) की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे