Wednesday, March 18, 2026

स्पेशल डीएलसीसी बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश – “लंबित ऋण प्रकरण अब तुरंत निपटाएं”

जिले की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने की तैयारी तेज!

सेवाजोहार (डिंडोरी):– कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित स्पेशल डीएलसीसी बैठक में आज प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में हुई इस अहम बैठक में साफ संदेश दिया गया— लंबित ऋण प्रकरणों में अब किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में सीईओ जिला पंचायत दिव्यांशु चौधरी, एलडीएम रविशंकर, सहायक आयुक्त राजेन्द्र कुमार जाटव, डीआईसी प्रबंधक राधिका कुशरो सहित बैंकिंग व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
योजनाओं में 100% लक्ष्य का टारगेट
कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रमुख योजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि हर हाल में सुनिश्चित की जाए, जिनमें शामिल हैं- प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना,टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना,पीएम विश्वकर्मा योजना,कृषि और पशुपालन पर फोकस,किसान क्रेडिट कार्ड के 8 में से 6 प्रकरण निपटाए, बाकी 31 मार्च तक पूरा करने का निर्देश
आचार्य विद्यासागर गौ-संवर्धन योजना में 12 में से 8 प्रकरण पूर्ण, शेष जल्द पूरे होंगे, स्वरोजगार योजनाओं में अच्छी प्रगति
कलेक्टर ने इन योजनाओं की प्रगति पर संतोष जताते हुए बैंकों की सराहना की—मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना,भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना,संत रविदास स्वरोजगार योजना,डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना,प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना

कलेक्टर का स्पष्ट निर्देश
कलेक्टर ने कहा—
बैंक और विभाग मिलकर काम करें।
योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
जिले की आर्थिक प्रगति में तेजी लाई जाए।
सीएम हेल्पलाइन पर भी सख्ती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे