Wednesday, March 18, 2026

शहपुरा में सजा कृषि विज्ञान मेला, आधुनिक खेती की तकनीकों से रूबरू हुए किसान

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले के शहपुरा स्थित रानी दुर्गावती खेल मैदान में कृषि विज्ञान मेला सह प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, शासकीय योजनाओं और उन्नत खेती के तरीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और कन्या पूजन के साथ किया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रियंका आर्मो, कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया, जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी, एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा, आत्मा प्रभारी नेहा धुरिया, सहायक संचालक कृषि अभिलाषा चौरसिया सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।


कृषि विज्ञान मेला का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना और उन्हें उन्नत खेती के नवीन तरीकों से अवगत कराना रहा। मेले में कृषि विभाग, उद्यानिकी एवं खाद्य विभाग, आत्मा, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, जनपद शिक्षा केंद्र, महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, नगर पालिका परिषद शहपुरा, राजस्व विभाग और मत्स्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक स्टॉल लगाकर शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक किसान तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इससे लागत कम होगी और आय में वृद्धि होगी। साथ ही उन्होंने वन अधिकार पत्र, अनुकंपा नियुक्ति और अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कलेक्टर ने किसानों को किसी भी प्रकार की अफवाह या बहकावे में न आने की सलाह देते हुए कहा कि योजनाओं की सही जानकारी के लिए सीधे संबंधित विभाग से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि वीबीजी राम जी योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में खेत, तालाब और कुओं के निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, जिनका लाभ किसान उठा सकते हैं। इसके अलावा खाद, बीज, सिंचाई और बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए किसान सीधे जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को वन अधिकार पट्टा, अनुकंपा नियुक्ति पत्र, कृषि सामग्री तथा विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित किए गए। कृषि विज्ञान मेले ने किसानों को नई जानकारी देने के साथ-साथ शासकीय योजनाओं से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे