Sunday, March 22, 2026

नर्मदांचल विद्यापीठ में कंप्यूटर प्रयोगशाला का उद्घाटन, जनजातीय छात्रों के डिजिटल भविष्य को मिला नया आयाम

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जनजातीय शिक्षा और डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नर्मदांचल विद्यापीठ अंतर्गत जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल, बरगांव (जिला डिंडोरी, म.प्र.) में 21 मार्च को अत्याधुनिक कंप्यूटर प्रयोगशाला (लैब) हिंदुस्तान कापर लिमिटेड मलाजखंड माइनस के सीएसआर से पदत्त का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बालाघाट-सिवनी क्षेत्र की सांसद भारती पारधी जी ने की, जबकि हिन्दुस्थान कॉपर लिमिटेड के सीएमडी श्री संजीव कुमार सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विज्ञान भारती के राष्ट्रीय अधिकारी डॉ. नर्मदा प्रसाद शुक्ल जी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

इस अवसर पर मलाजखंड कॉपर प्रोजेक्ट के कार्यकारी निदेशक एवं यूनिट हेड नागेश शेनॉय, जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल के सचिव डॉ. सुनील कांत बाजपेयी, सह-सचिव  ज्ञानेंद्र सिंह सहित  श्याम सिंह,  जामसिंह,  सतीश चौबे, गुरुदेव सर,  उमेश रजक, विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. श्रीकृष्ण बिलैया, डॉ. हरिशंकर मरकाम एवं  अश्विनी साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कंप्यूटर लैब का लोकार्पण कर विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के महत्व से अवगत कराया। अपने उद्बोधन में अतिथियों ने कहा कि आज के युग में कंप्यूटर ज्ञान केवल एक कौशल नहीं, बल्कि विकास और आत्मनिर्भरता की आधारशिला है। इस प्रकार की सुविधाएं जनजातीय अंचलों के विद्यार्थियों को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं संपूर्ण व्यवस्था प्राचार्य श्रीमती सुरभि पांडे के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई। उनके नेतृत्व में यह आयोजन सुव्यवस्थित और प्रेरणादायी बना।

इस नवीन कंप्यूटर प्रयोगशाला के माध्यम से अब विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा, जिससे उनके शैक्षणिक स्तर के साथ-साथ भविष्य की संभावनाएं भी सशक्त होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे