Monday, March 23, 2026

राजस्व विभाग डिण्डोरी का दमदार प्रदर्शन — सीएम हेल्पलाइन में प्रदेश में तीसरा स्थान

फरवरी में 88.27% वेटेज स्कोर, त्वरित समाधान और मजबूत मॉनिटरिंग का असर साफ दिखा

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले के राजस्व विभाग ने उत्कृष्ट कार्यशैली का परिचय देते हुए एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। फरवरी माह में शानदार प्रदर्शन करते हुए डिण्डोरी ने सीएम हेल्पलाइन में पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। जिले को 88.27 प्रतिशत वेटेज स्कोर प्राप्त हुआ, जो प्रशासन की प्रभावी कार्यप्रणाली और जवाबदेही को दर्शाता है।
इस उपलब्धि के पीछे प्रशासन की सतत मॉनिटरिंग, समयबद्ध निराकरण और गुणवत्तापूर्ण शिकायत निस्तारण की नीति प्रमुख रही। अधिकारियों द्वारा नियमित समीक्षा बैठकें, फील्ड स्तर पर सक्रियता और आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण ने इस सफलता को संभव बनाया।
टीमवर्क और समन्वय बना सफलता की कुंजी
जिले के सभी राजस्व अधिकारियों एवं मैदानी अमले ने समर्पण और बेहतर तालमेल के साथ कार्य करते हुए शिकायतों के निराकरण में तेजी लाई। यही वजह रही कि डिण्डोरी ने प्रदेश स्तर पर अपनी मजबूत प्रशासनिक पहचान स्थापित की।
कलेक्टर का संदेश — लक्ष्य रैंक नहीं, जनसंतुष्टि
कलेक्टर अंजू भदौरिया ने इस सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि“यह उपलब्धि टीमवर्क, सतत समीक्षा और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यसंस्कृति का परिणाम है। हमारा उद्देश्य केवल रैंक हासिल करना नहीं, बल्कि आमजन को समय पर संतोषजनक समाधान देना है।”
उन्होंने सभी अधिकारियों को इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में डिण्डोरी और ऊंचे मुकाम हासिल कर सके।
अपर कलेक्टर की चेतावनी — बनाए रखें गुणवत्ता और गति
अपर कलेक्टर  जे.पी. यादव ने भी सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि
“यह उपलब्धि प्रेरणादायक है, लेकिन इसे बनाए रखना और आगे सुधार करना हमारी प्राथमिकता है। शिकायतों के निराकरण में गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।”
जिला प्रशासन ने इस उल्लेखनीय सफलता के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई है कि आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे