सेवाजोहार (डिंडोरी):- मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिंडौरी में आज शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परिणाम घोषित किया गया। कक्षा नर्सरी से लेकर पांचवीं तक के सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम हासिल किया, जिससे विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा।
परिणाम घोषणा के दौरान विद्यालय परिसर में अभिभावकों की उपस्थिति देखने योग्य रही। अपने बच्चों की शानदार सफलता से अभिभावक बेहद प्रसन्न नजर आए और उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए शिक्षकों एवं प्राचार्य को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
अभिभावकों ने कहा कि बच्चों की यह उपलब्धि शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और प्राचार्य के कुशल मार्गदर्शन का ही परिणाम है। विद्यालय द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जमकर प्रशंसा की गई।
विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
यह 100% परिणाम न केवल विद्यार्थियों की मेहनत का प्रतीक है, बल्कि मदर टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डिंडौरी की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा और अनुशासित वातावरण का भी प्रमाण है।