Tuesday, March 31, 2026

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में चांदनी नरेती का दमदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया प्रदेश और जिले का मान

डिंडोरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने चांदनी को दी बधाई,कहा गर्व का क्षण हैं 

सेवाजोहार(मध्यप्रदेश):– छत्तीसगढ़ राज्य के अंबिकापुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर का खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मध्यप्रदेश की प्रतिभाशाली खिलाड़ी चांदनी नरेती ने कुश्ती के 62 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अर्जित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने अपने दमदार दांव-पेंच, साहस और संघर्षशीलता का बेहतरीन परिचय दिया।
देश में पहली बार आयोजित इस ऐतिहासिक आयोजन में जनजातीय महिला खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन लगातार देखने को मिल रहा है। चांदनी की यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह मध्यप्रदेश में खेलों के विकास और खिलाड़ियों को मिल रहे प्रोत्साहन का भी सशक्त प्रमाण है।


चांदनी नरेती का परिचय
चांदनी नरेती डिंडोरी जिले के अमरपुर ब्लॉक के जुनवानी गांव की निवासी हैं। वर्तमान में वे बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। उनके पिता शिव प्रसाद नरेती एएसआई पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता सुनीता नरेती गृहिणी हैं।
चांदनी पिछले डेढ़ से दो वर्षों से कुश्ती में सक्रिय हैं और उन्होंने मंडला में लगभग एक वर्ष तक जिला कुश्ती संघ मंडला द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया है। वर्तमान में वे डिंडोरी खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत कोच हरेंद्र उपाध्याय के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रही हैं।

उपलब्धियां
कम समय में ही चांदनी ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं—
:- यूनिवर्सिटी स्तर पर स्वर्ण पदक
:- स्कूल गेम्स में रजत पदक
:- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में कांस्य पदक
उनकी सफलता में माता-पिता और कोच का निरंतर सहयोग महत्वपूर्ण रहा है।
चांदनी 2 अप्रैल को अपने गृह जिले लौटेंगी, जहां उनका स्वागत किया जाएगा।
खेल सुविधाओं की आवश्यकता
डिंडोरी जिले में वर्तमान में सीनियर वर्ग में चार और जूनियर वर्ग में तीन खिलाड़ी सक्रिय हैं। यदि जिले में एक बड़ा खेल परिसर या हॉल उपलब्ध हो जाए, तो यहां की और भी प्रतिभाएं निखरकर सामने आ सकती हैं।

चांदनी नरेती की इस उपलब्धि पर डिंडोरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने चांदनी को हार्दिक बधाई देते हुए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे