Tuesday, March 31, 2026

हनुमान जयंती पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था, डिंडोरी प्रशासन अलर्ट मोड में

सेवाजोहार (डिंडोरी): आगामी 02 अप्रैल 2026 को मनाए जाने वाले हनुमान जयंती पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।
प्रशासन ने पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कार्यपालिक दण्डाधिकारियों (मजिस्ट्रेट) की तैनाती की है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखें और संबंधित थाना प्रभारियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
अनुविभागीय दण्डाधिकारी शहपुरा, डिंडौरी एवं बजाग के साथ-साथ तहसीलदार और नायब तहसीलदार स्तर के अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये अधिकारी अपने कार्यक्षेत्र में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
प्रशासन द्वारा शहपुरा, डिंडौरी, बजाग, समनापुर, अमरपुर, मेंहदवानी, करंजिया सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहकर हर गतिविधि पर नजर रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और हनुमान जयंती पर्व की समाप्ति तक प्रभावशील रहेगा।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखें, अफवाहों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे