Thursday, April 2, 2026

करंट का जाल बिछाकर कर रहा था शिकार, वन विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

जंगली सूअर का सिर बरामद, आरोपी जेल भेजा गया

सेवाजोहार (डिंडोरी):- वन अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए वन विभाग ने शिकार के एक गंभीर मामले का भंडाफोड़ किया है। करंट प्रवाहित तारों के जरिए जंगली जानवरों का शिकार करने की साजिश का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
वन मंडल अधिकारी अशोक कुमार सोलंकी एवं उप वन मंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह जाटव के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। वन अमले ने शिकार के लिए बिछाए गए करेंट प्रवाहित जी.आई. वायर को जब्त करते हुए दरबार सिंह मरकाम उर्फ चंद्र सिंह मरकाम (56 वर्ष), निवासी कूई माल, थाना शाहपुर को गिरफ्तार किया।
कार्रवाई के दौरान जब आरोपी के घर की तलाशी ली गई, तो वहां से जंगली सूअर का कटा हुआ सिर बरामद हुआ, जिससे पूरे मामले की गंभीरता उजागर हो गई। इसके अलावा मौके से जी.आई. वायर, बांस और शिकार में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री भी जब्त की गई।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी करंट फैलाकर जंगली जानवरों को मारने की योजना पर काम कर रहा था, जो वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत गंभीर अपराध है।
वन विभाग ने आरोपी को विधिसम्मत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी अतुल सिंह बघेल, परिक्षेत्र सहायक ईश्वर सिंह परस्ते, वनरक्षक सुनील कोरी, संजय मार्को, मानसिंह मरावी, उदय सिंह धुरवे, अनीता धुरवे, गीता पैंद्रो एवं आलोक यादव की अहम भूमिका रही।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शिकार या उसके प्रयास से जुड़े किसी भी मामले में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि वन्यजीव संरक्षण में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे