Thursday, April 2, 2026

बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता की अलख, मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित

सेवाजोहार (डिंडोरी):– जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मिशन शक्ति (हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन) के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर, डिंडोरी द्वारा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम विकासखंड अमरपुर के शासकीय माध्यमिक विद्यालय, ग्राम जलेगांव में संपन्न हुआ, जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, बालिकाओं, महिलाओं, बालकों एवं पुरुषों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसे जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सविता धार्वे ने ‘संबल’ एवं ‘सामर्थ्य’ योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास पर गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने इसे कानूनन अपराध बताते हुए समाज से इस कुरीति के खिलाफ सजग रहने की अपील की।
साथ ही, उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और वन स्टॉप सेंटर हेल्पलाइन 7828195167 की जानकारी साझा करते हुए जरूरत पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं ने बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूक रहने और समाज में इसके उन्मूलन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर केस वर्कर स्मिता चौरसिया सहित विद्यालय के शिक्षकगण भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे