Thursday, April 2, 2026

जिला चिकित्सालय में कलेक्टर ने की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिला चिकित्सालय डिंडौरी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने की, जिसमें डॉक्टरों, स्टाफ नर्स, नर्स एवं एएनएम ने सहभागिता की।
बैठक में सिविल सर्जन डॉ. रमेश मरावी, डॉ. धनराज, डॉ. अजय राज, डॉ. गिरीश गौतम, डॉ. रंगारे, डॉ. नीतू परस्ते, डॉ. कमलेश, डॉ. सुरेश मरावी तथा प्रबंधक योगेन्द्र सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना प्राथमिक जिम्मेदारी है।
कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए। यदि किसी प्रकार की चिंता या तनाव की स्थिति उत्पन्न होती है, तो उसे सकारात्मक दृष्टिकोण से संभालते हुए तत्काल उपचार सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में डॉ. गिरीश गौतम ने चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी से हो रही दिक्कतों की जानकारी दी। इस पर कलेक्टर ने बताया कि जल्द ही भोपाल से नए डॉक्टरों की पदस्थापना की जाएगी। उन्होंने जानकारी दी कि एक सूची में 11 और दूसरी में 12 डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है, जिससे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।
अंत में कलेक्टर ने सभी डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से पूर्ण समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए आमजन की सेवा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चिकित्सक समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो संकट की घड़ी में लोगों के जीवन की रक्षा कर उन्हें नई उम्मीद देता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे