Sunday, April 5, 2026

डिंडोरी में वन विभाग की सख्ती: शिकारियों पर शिकंजा कसने, डॉग स्क्वाड के साथ चला सघन सर्च अभियान

सेवाजोहार (डिंडोरी):– जिले में हाल ही में सामने आए शिकार प्रकरण के बाद वन विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। शिकारियों पर शिकंजा कसने और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वन विभाग ने बड़े स्तर पर सघन खोजी एवं सर्चिंग अभियान चलाया।
यह अभियान वनमंडल अधिकारी सामान्य डिंडोरी अशोक कुमार सोलंकी और उपमंडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह जाटव के निर्देशन में संचालित किया गया। अधिकारियों के मार्गदर्शन में डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाकर घटनास्थल सहित आसपास के जंगलों में गहन तलाशी ली गई।
अभियान के दौरान सारसताल, कूई, रामगुड़ा और त्यागपुर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। टीम ने संभावित ठिकानों, आवागमन मार्गों और जंगल के अंदरूनी हिस्सों में डॉग स्क्वाड की मदद से बारीकी से जांच की। इसके साथ ही वन विभाग ने पूरे क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर निगरानी भी कड़ी कर दी है, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
इस कार्रवाई में दक्षिण वनमंडल शहडोल के डॉग स्क्वाड दल के साथ वन अमले की सक्रिय भागीदारी रही। परिक्षेत्र सहायक ईश्वर सिंह परस्ते सहित वनरक्षक सुनील कोरी, संजय मारको, मान सिंह मरावी, अनीता धुर्वे और गीता पेंड्रों ने अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
वन विभाग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वन्यजीवों के शिकार और अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे।
वन विभाग की इस सख्ती से क्षेत्र में शिकारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है, वहीं वन्यजीव संरक्षण को लेकर विभाग की प्रतिबद्धता भी साफ तौर पर नजर आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे