सेवाजोहार (डिंडौरी):- जिले के शहपुरा अनुविभागीय अधिकारी ऐश्वर्य वर्मा ने मेहंदवानी दौरे के दौरान सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसा। निरीक्षण के दौरान एक ट्रॉली में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई।

इसके साथ ही मेहंदवानी मुख्यालय में एक बस और तूफान वाहन द्वारा आवागमन बाधित किए जाने की शिकायत पर भी संज्ञान लिया गया। मौके पर पहुंचकर तीनों वाहनों को जब्त कर थाना मेहंदवानी में खड़ा करवाया गया।
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रकरण में नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध परिवहन और यातायात अव्यवस्था फैलाने वालों में हड़कंप मच गया है।