सेवाजोहार (डिंडौरी):- जिले के जनजाति समाज के उभरते युवा चेहरे राकेश सिंह परस्ते को भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश की नई कार्यकारिणी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपे जाने से जिलेभर में खुशी की लहर दौड़ गई है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अनुमति तथा क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं जबलपुर संभाग प्रभारी प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी की सहमति से उन्हें प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है।
यह पहली बार है जब डिंडौरी जिले से किसी युवा को युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश पदाधिकारी के रूप में स्थान मिला है। संगठन ने उनकी सक्रियता, नेतृत्व क्षमता, समर्पण और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।
वर्तमान में राकेश सिंह परस्ते युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हैं और इससे पहले वे जिला उपाध्यक्ष, जिला मंत्री सहित कई महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं। साथ ही वे जनपद पंचायत डिंडौरी के विक्रमपुर क्षेत्र से जनपद सदस्य भी हैं और समाजसेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
उनकी नियुक्ति पर जिले के भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और जनजाति समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। सभी ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा प्रदेश में जनजाति युवाओं को सशक्त बनाने और संगठन को और अधिक मजबूत करने का कार्य करेगा। वहीं डिंडौरी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश का माहौल देखा जा रहा है।
नियुक्ति पर राकेश सिंह परस्ते ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर सहित सभी वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
बातचीत में उन्होंने कहा कि वे प्रदेश के प्रत्येक जिले में प्रवास कर नए युवाओं को पार्टी से जोड़ेंगे, संगठन को मजबूत करेंगे और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने हेतु पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य