Tuesday, April 7, 2026

लापरवाही पर सख्ती: बिना अनुमति गायब कर्मचारी को नोटिस, 15 दिन में जवाब नहीं तो होगी एकतरफा कार्रवाई

सेवाजोहार (डिंडोरी):- उद्यान विभाग में लापरवाही अब भारी पड़ने लगी है। कार्यालय सहायक संचालक उद्यान विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 कर्मचारी राकेश कुमार धुर्वे को अनाधिकृत रूप से लंबे समय तक ड्यूटी से नदारद रहने पर कारण बताओ सूचना पत्र थमा दिया गया है।
जारी नोटिस के मुताबिक, राकेश कुमार धुर्वे 04 अप्रैल 2025 से लगातार अपने कर्तव्य स्थल से बिना अनुमति अनुपस्थित हैं। हैरानी की बात यह है कि विभाग द्वारा कई बार पत्र भेजकर उन्हें अवगत कराया गया, लेकिन न तो उन्होंने कार्य पर वापसी की और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया।
कार्यालय ने साफ किया है कि इस तरह की लापरवाही मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का खुला उल्लंघन है और इसे सीधे तौर पर कदाचार माना जाएगा।
अब विभाग ने अंतिम चेतावनी देते हुए 15 दिनों के भीतर ड्यूटी जॉइन कर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। यदि तय समय सीमा में जवाब नहीं दिया गया, तो कर्मचारी के खिलाफ एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कर्मचारी की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे