Tuesday, April 7, 2026

कुश्ती पहलवान चांदनी नरेती के ग्रहगाव पहुंचे पंकज तेकाम,मीठा खिलाकर बधाई दी

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम ने कहा जिले को चांदनी पर गर्व हैं 

सेवाजोहार (डिंडोरी):- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में डिंडोरी जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी चांदनी नरेती द्वारा कुश्ती के 62 किलोग्राम वर्ग में “कांस्य पदक” जीतकर डिंडोरी का नाम गौरवान्वित करना अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम एवं सांसद प्रतिनिधि व पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डिंडोरी नरेंद्र सिंह राजपूत ने जिले के ग्राम घेवरी स्थित चांदनी नरेती के निवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पमाला पहनाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर उनके परिजनों से आत्मीय भेंट कर उनके संघर्ष, समर्पण और मेहनत की सराहना की। चांदनी नरेटी ने अपने दमदार प्रदर्शन, अदम्य साहस और निरंतर अभ्यास के बल पर यह सफलता प्राप्त की है, जो निश्चित ही क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर जनजातीय समाज की बेटियों के लिए प्रेरणादायक है।

देश में पहली बार आयोजित इस ऐतिहासिक खेल आयोजन में जनजातीय खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन यह दर्शाता है कि यदि उन्हें उचित अवसर और प्रोत्साहन मिले, तो वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा सकते हैं।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से चांदनी नरेती जी को इस शानदार उपलब्धि पर पुनः हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आगे भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करें और प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करती रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे