Thursday, April 9, 2026

कलेक्टर के निर्देश पर पेयजल समस्या समाधान की दिशा में तेज़ी, गांवों में पहुंची प्रशासनिक टीम

सेवाजोहार (डिंडोरी):– जिले में पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के स्पष्ट निर्देशों के बाद मेहदवानी ब्लॉक के ग्राम चौबीसा रैयत के सकरी टोला एवं ग्राम घुघरी टोला में अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत मेहदवानी द्वारा दोनों गांवों का भ्रमण कर पेयजल समस्या के स्थायी समाधान के लिए नवीन हैंडपंप स्थापित करने हेतु सर्वे कार्य किया गया। इससे आने वाले समय में ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।


उल्लेखनीय है कि मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं पानी की समस्या को लेकर अपनी बात रखने पहुंची थीं। इस पर कलेक्टर ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रशासन की इस तत्परता से यह स्पष्ट है कि ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे