सेवाजोहार (डिंडोरी):- जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सामान्य वनमंडल डिंडोरी द्वारा जोगी टिकरिया घाट पर व्यापक स्वच्छता एवं सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों का संरक्षण, स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम वनमंडल अधिकारी, सामान्य वनमंडल डिंडोरी अशोक कुमार सोलंकी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान में वनमंडलीय स्तर के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ वनपरिक्षेत्र डिंडोरी के अमले ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।
इस दौरान प्रोबेशनर सहायक वन संरक्षक (ACF) अखिलेश प्रताप सिंह, वनपरिक्षेत्र अधिकारी डिंडोरी सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने मिलकर जोगी टिकरिया घाट परिसर में श्रमदान करते हुए साफ-सफाई की और जल स्रोतों की सुरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया।
वन विभाग द्वारा संचालित यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी सशक्त माध्यम बन रहा है। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने और प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय सहयोग दें।