Sunday, April 12, 2026

डिंडौरी: ‘गांव चलो अभियान’ के जरिए भाजपा का जनसंवाद तेज, गांव-गांव पहुंच रही योजनाओं की जानकारी

सेवाजोहार (डिंडौरी):- जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा संचालित ‘गांव चलो अभियान’ लगातार गति पकड़ रहा है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले के सभी मंडलों के शक्ति केंद्रों में कार्यकर्ता सक्रिय रूप से ग्रामीणों के बीच पहुंचकर संवाद कर रहे हैं। इस अभियान के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है।
अभियान भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के मार्गदर्शन में निरंतर संचालित हो रहा है। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से सीधा संपर्क स्थापित कर रहे हैं और विभिन्न योजनाओं के लाभों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। विशेष रूप से किसान, युवा, महिला और गरीब वर्ग को मिलने वाले लाभों पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों की समस्याएं भी गंभीरता से सुनी जा रही हैं और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया जा रहा है।
भाजपा का यह अभियान “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करना है।
इसी क्रम में ग्राम सिमरिया में जन चौपाल का आयोजन किया गया, जहां सरकार की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं से इन्हें जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र सिंह राजपूत, जिला महामंत्री लक्ष्मण ठाकुर, जनपद सदस्य रजनी मंदे, मंडल महामंत्री तरुण ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष बोधराम सरैया, मंडल कोषाध्यक्ष सहित बूथ अध्यक्ष, बीएलए और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
रैपुरा शक्ति केंद्र में भी चौपाल आयोजित
रैपुरा शक्ति केंद्र में भी भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर ‘गांव चलो अभियान’ के तहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया गया। इस दौरान जनहितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई और स्थानीय समस्याओं के निराकरण के लिए त्वरित प्रयास किए गए।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुधीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष महेश धूमकेती, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश छावड़ा, मंडल मंत्री यशवंत तोमर, युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र परमार, बूथ अध्यक्ष बुद्धसेन धुर्वे, शिवप्रसाद, भारत भूषण, अरविंद सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अभियान के माध्यम से भाजपा संगठन गांव स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के साथ-साथ योजनाओं की जानकारी सीधे हितग्राहियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे