सेवाजोहार (डिंडौरी):- जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का संगठनात्मक विस्तार तेजी से जारी है। पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे “गांव बस्ती चलो अभियान” के तहत बम्हनी मंडल के ग्राम पंचायत केवलारी के पोषक ग्राम मुकदरा में एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला, जहां कांग्रेस और गोंडवाना संगठन से जुड़े बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 125 ग्रामीणों—जिनमें युवा, महिलाएं और विभिन्न वर्गों के लोग शामिल रहे—ने पार्टी की रीति-नीति और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और योजनाओं से प्रभावित होकर पार्टी की विचारधारा से जुड़ने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि भाजपा की नीतियां समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लक्ष्य पर आधारित हैं, और यही कारण है कि लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।
इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र सिंह राजपूत, जिला महामंत्री सुधीरदत्त तिवारी, जिला उपाध्यक्ष महेश धूमकेती, जयसिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष माधव सिंह तेकाम, शिवराम राजपूत, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश छावड़ा, आईटी संयोजक राहुल पांडेय, मंडल महामंत्री उपकारदास पिटनिया, मंडल उपाध्यक्ष रामप्रसाद ठाकुर, राजेन्द्र परमार, फूलवती चिचाम, हीरालाल धुर्वे, गणेश यादव, सम्पत सिंह धुर्वे सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से लामू सिंह धुर्वे, महेन्द्र सिंह धुर्वे, गणेश यादव, अमरलाल, महेश सिंह, सरमन, सुशीला बाई, अनूप यादव, उमेश सिंह, धरकिन यादव, लाल सिंह, धरम धुर्वे, नरवदिया बाई, महेन्द्र कुमार, देववती बाई, पतिराम, सुखवरिया बाई, संगीता धुर्वे, दलपत चिचाम, संतोष चिचाम, मतेश्वरी धुर्वे, रामा बरौतिया, कोरल मरावी, इन्द्रभान धुर्वे, कुंती धुर्वे, बाबूराम चिचाम सहित अन्य ग्रामीणजन शामिल रहे।
इस आयोजन को भाजपा के लिए संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे आगामी समय में पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।