सेवाजोहार (डिंडौरी) : भारत रत्न भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर पी.एम. श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंधौली, मोहगांव (विकासखंड अमरपुर) में हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा बाबा साहब एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, वहीं छात्राओं द्वारा सामूहिक लोकनृत्य के माध्यम से संविधान के अनुच्छेद 21(अ) (शिक्षा का अधिकार) एवं अनुच्छेद 17 (अस्पृश्यता उन्मूलन) की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को समानता और अधिकारों का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि विधायक शहपुरा ओमप्रकाश धुर्वे ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, ज्ञान और दूरदर्शिता का प्रतीक है। उनके द्वारा निर्मित संविधान ने देश को सशक्त लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया, जिससे समाज के हर वर्ग को अधिकार और अवसर प्राप्त हुए।
विधायक ओमकार मरकाम ने कहा कि बाबा साहब ने अपने ज्ञान और संघर्ष के बल पर भारत को एक नई दिशा दी। उनका जीवन आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन और परिश्रम के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज तेकाम ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर समरस और सशक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन शिक्षा और संघर्ष की अद्वितीय मिसाल है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया। कलेक्टर ने छात्रों से अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की अपील की तथा हर संभव प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया।
समारोह के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में भी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सरपंच, सचिव और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सिंधौली-मोहगांव में भव्य आयोजन, शिक्षा-समानता का दिया संदेश
Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news