सेवाजोहार (डिंडोरी):- कक्षा 10वीं एवं 12वीं के घोषित परीक्षा परिणामों में सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डिंडोरी (धनुवासागर) के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है। विद्यालय के छात्रों ने शानदार अंक अर्जित कर न केवल अपने स्कूल बल्कि अभिभावकों, शिक्षकों और पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
कक्षा 12वीं में शत-प्रतिशत परिणाम
कक्षा 12वीं में विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100% रहा। विभिन्न संकायों में विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की—
कला संकाय से दीपक कुमार गौतम ने 90% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
शिवानी परस्ते ने 87.8% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
गणित संकाय से रुद्र प्रताप झरिया ने 88.60% अंक अर्जित किए।
विज्ञान संकाय से भारती पाराशर ने 87% अंक प्राप्त किए।
कृषि संकाय से श्रुति चंदेल ने 86.40% अंक हासिल किए।
कुल 108 विद्यार्थियों में से 94 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी तथा 14 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
कक्षा 10वीं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन
कक्षा 10वीं में विद्यालय का परीक्षा परिणाम 96% रहा।
गंगा गौतम ने 92.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।
आराधना चंदेल ने 92% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कुल 107 विद्यार्थियों में से 77 प्रथम श्रेणी, 23 द्वितीय श्रेणी एवं 3 तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
सफलता का श्रेय मेहनत और मार्गदर्शन को
विद्यालय के प्राचार्य जे.एस. मरकाम एवं प्रधानाध्यापक एस.एस. उद्दे ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उत्कृष्ट परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का प्रतिफल है।
इस उपलब्धि में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने यह सफलता हासिल की।
विद्यालय में जश्न का माहौल
इस शानदार सफलता के अवसर पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल देखने को मिला। शिक्षकों में रूपा ठाकुर,मेनका यादव, कंचन बर्मन,सुलोचना परस्ते,नम्रता लोमेश मुक्ति झरिया सहित सभी ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।