Thursday, April 16, 2026

जनजाति सुरक्षा मंच की बैठक संपन्न, दिल्ली चलो अभियान पर बनी रणनीति

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जनजातीय समाज की एकजुटता और राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी हस्तक्षेप की रणनीति तय करने के उद्देश्य से जनजाति सुरक्षा मंच जिला डिंडोरी की बैठक 16 अप्रैल 2026 को मां नर्मदा बालक छात्रावास, इमली कुटी में आयोजित की गई।
बैठक में आगामी दिल्ली में प्रस्तावित जनजाति सांस्कृतिक समागम को लेकर “दिल्ली चलो अभियान” के तहत व्यापक प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क अभियान तथा अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला संयोजक डॉ. जेठू सिंह पट्टा ने विषय रखते हुए बताया कि दिल्ली में प्रस्तावित जनजाति सांस्कृतिक समागम जनजातीय समाज के अस्तित्व, संवैधानिक अधिकारों और पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। यह अपने अधिकारों के लिए एक आंदोलन भी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में महेश धुमकेती (प्रांत हित प्रमुख), प्रीतम सिंह मरावी (जिला सहसंयोजक), राजेंद्र प्रसाद मरावी (जिला अध्यक्ष, बनवासी विकास परिषद), प्रेम भैंसवार (प्रांत सह संगठन मंत्री) सहित अन्य प्रबुद्धजनों ने अपने विचार रखे और अभियान की सफलता के लिए ठोस रणनीति बनाई।
इस अवसर पर सतीश शर्मा, राम कुमार बनवासी, गुलजार मसराम, धर्मेंद्र सारवा (प्रांत सह योजना प्रमुख), यशवंत मरावी (जिला संगठन मंत्री) सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे