Thursday, April 16, 2026

जंगल में अवैध रेत उत्खनन पर वन विभाग की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए वन विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में सामान्य वन मंडल डिंडौरी के वन अमले ने रात्रि गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है।
वनमंडलाधिकारी अशोक कुमार सोलंकी, उप वनमंडल अधिकारी गाड़ासरई सुरेन्द्र सिंह जाटव तथा दक्षिण समनापुर वन परिक्षेत्र अधिकारी रेवा सिंह परस्ते के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात गश्ती के दौरान टीम ने बीट कन्हारी के वन कक्ष क्रमांक 577 (रिजर्व फॉरेस्ट) क्षेत्र में दबिश दी।
इस दौरान प्रतिबंधित क्षेत्र से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन करते हुए बिना नंबर का सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक मोटरसाइकिल पकड़ी गई। वन विभाग ने मौके पर ही दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।
मामले में ट्रैक्टर चालक नान्हू सिंह मरावी (निवासी रमतिला, मवई) एवं वाहन स्वामी मोहम्मद नजीर खान (निवासी ग्राम सुशीपारा, मवई) के खिलाफ मध्यप्रदेश अभिवहन वनोपज नियम तथा भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52 के तहत राजसात की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
इस कार्रवाई में राजेन्द्र सिंह मार्को (कार्यवाहक उप वनक्षेत्रपाल), राजीव कुमार धुर्वे (कार्यवाहक वनपाल), इन्द्रसिंह पट्टा, महेन्द्र सिंह पाटले, फागूलाल कनोजे, अजय कुमार चौकसे, प्रेमवती मरावी (वनरक्षक), मुन्ना लाल यादव (स्थाईकर्मी), केशराम (सुरक्षा श्रमिक) एवं वाहन चालक राकेश कुमार तेकाम की अहम भूमिका रही।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे