सेवाजोहार (डिंडोरी):– जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए बड़ा निर्णय लिया है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल समय में बदलाव किया गया है।
जारी आदेश के मुताबिक अब जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय एवं केंद्रीय विद्यालयों में कक्षाएं प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि दोपहर 12 बजे के बाद किसी भी स्थिति में कक्षाएं नहीं लगाई जाएंगी।
प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया है कि शिक्षक निर्धारित समय में विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और नामांकन, आधार अपडेट, अपार आईडी सहित अन्य शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को समय-सीमा में पूरा करेंगे।
जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि बच्चों को भीषण गर्मी के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखा जा सके।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।