Tuesday, April 21, 2026

डिंडोरी में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की नई शाखा का गठन, डॉ. अरुणेंद्र मूर्ति गौतम बने अध्यक्ष

डॉ सुरेश मरावी और डॉ धनराज को मिली अहम जिम्मेदारी

सेवाजोहार (डिंडोरी):- जिले के चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में शनिवार शाम मिड वे ट्रीट में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की डिंडोरी शाखा का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर जिले के एमबीबीएस चिकित्सक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और संगठन की मजबूती को लेकर उत्साह देखने को मिला।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, जो देश की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित चिकित्सकीय संस्थाओं में से एक है, का उद्देश्य डॉक्टरों को एक मंच पर लाना और उनकी पेशेवर एवं सामाजिक समस्याओं में हर परिस्थिति में साथ खड़े रहना है। लगभग एक सदी का गौरवशाली इतिहास रखने वाली इस संस्था का डिंडोरी में विस्तार होना जिले के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम माना जा रहा है।


आयोजन के दौरान सर्वसम्मति से डॉ. अरुणेंद्र मूर्ति गौतम को जिला अध्यक्ष, डॉ. सुरेश मरावी को जिला सचिव एवं डॉ. धनराज को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को उपस्थित चिकित्सकों ने शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी चिकित्सकों ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि यह मंच जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर समन्वय और डॉक्टरों के हितों की रक्षा में अहम भूमिका निभाएगा।

इस दौरान जबलपुर से आई IMA की टीम में डॉ सुनील भेल (वाइस प्रेसिडेंट),डॉ पुष्पराज भटेले (प्रेसिडेंट इलेक्ट), डॉ दीपक साहू (सेकेट्री), डॉ संजीव वरकड़े (स्टेट ज्वाइंट सेकेट्री),मुख्य अतिथि डॉ अरविंद जैन और डॉ राकेश पाठक तथा डिंडोरी जिले से सीएमएचओ डॉ मनोज पांडे,डॉ नन्हे सिंह ठाकुर, डॉ देवेंद्र मरकाम, डॉ रमेश मरावी, डॉ अजय राज, डॉ धनराज,डॉ चंद्रशेखर सिंह, डॉ सुरेश मरावी, डॉ अरुणेंद्र मूर्ति गौतम, डॉ अमित जैन,डॉ कुशराम,डॉ सतेंद्र परस्ते, डॉ कमलेश राज,डॉ जयश्री, डॉ नीतू, डॉ दानवीर मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे