Tuesday, April 21, 2026

खरीदी केंद्र की अव्यवस्था से किसान परेशान,ठेकेदार की लापरवाही उजागर

सेवाजोहार(डिंडोरी):– मध्यप्रदेश के आदिवासी जिला डिंडोरी में समर्थन मूल्य पर खरीदी तो शुरू हो गई है, लेकिन व्यवस्थाओं की पोल अब खुलती नजर आ रही है। किसानों को न तो समय पर वारदाना मिल पा रहा है और न ही केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो रही है, जिससे वे लगातार परेशान हो रहे हैं।

डिंडोरी जिले में 30 मार्च से 28 मई तक समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी की जा रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग दिखाई दे रही है। जिला मुख्यालय से लगे निगवानी वेयरहाउस खरीदी केंद्र में किसानों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
किसान शिव कुमार परमार का आरोप है कि उन्होंने मसूर बेचने के लिए स्लॉट बुक कराया था, लेकिन केंद्र पहुंचने पर उन्हें पूरा वारदाना नहीं दिया गया। आधा वारदाना देकर बाकी के लिए 2 से 3 दिन इंतजार करने को कहा गया।
ऐसा सिर्फ एक किसान के साथ नहीं, बल्कि कई किसान वारदाना की कमी से जूझ रहे हैं। वहीं कुछ किसानों का कहना है कि केंद्र पर उनका केवाईसी भी नहीं हो पा रहा है। ऑपरेटर द्वारा सर्वर डाउन होने की बात कहकर उन्हें लौटाया जा रहा है।

“हम लोग दूर-दूर से फसल लेकर आते हैं, लेकिन यहां न तो वारदाना मिल रहा है और न ही केवाईसी हो रहा है, जिससे हमें बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है।” (शिवकुमार परमार,किसान)

इस पूरे मामले में खरीदी केंद्र के प्रबंधक रघुबर प्रसाद का कहना है कि शासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं, लेकिन वारदाना सप्लाई करने वाले ठेकेदार द्वारा समय पर आपूर्ति नहीं की गई है, जिससे समस्या उत्पन्न हो रही है।
प्रबंधक ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे अपनी फसल केंद्र पर सुरक्षित रख सकते हैं, यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।

अब देखना होगा कि प्रशासन इन समस्याओं का समाधान कब तक करता है, ताकि किसानों को राहत मिल सके और खरीदी प्रक्रिया सुचारु रूप से चल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Market Updates
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
Weather Data Source: Wettervorhersage 14 tage
Latest news
अन्य खबरे